
जी हाँ एक ऐसे लेखक, निर्देशक, उपन्यासकार, जिन्होंने सस्पेंस थ्रिलर स्टोरी लिखने के लिए वकालत की पढ़ाई की और उन्होंने कई हिट टीवी शो लिखा। कहते हैं कि मंजिलें उसी को मिलती है जिसके सपनों में जान होती है।
पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है।
ऐसा मानना है बॉलीवुड के जाने माने लेखक -निर्देशक राजेश जी का। बम्बई यूनिवर्सिटी से बीकॉम, एल .एल .बी की पढ़ाई कंप्लीट करने के बाद लगभग पैंतीस सालों से बॉलीवुड में काम कर रहे लेखक निर्देशक राजेश जी ने बहुत ही संघर्षपूर्ण शुरुआत की, समृद्ध परिवार से होने के बावजूद भी बिना किसी सिफ़ारिश के उन्होंने संघर्ष का रास्ता चुना, उनका संघर्ष रंग लाया। उनकी कलम की ताकत को फिल्म इंडस्ट्री ने पहचाना। और उन्हें पहला मौका बहुचर्चित टीवी शो C.I.D लिखने का मिला। जो सोनी चैनल पर आज भी चल रहा है और ऐसे उनके लेखन निर्देशन का सिलसिला चल पड़ा। एक के बाद कई टीवी शो और फिल्म स्क्रिप्ट लिखते चले गए। उनके चर्चित उपन्यास में
लव का नो फुलस्टॉप,विहान मर्डर केस ,
जाबांज कातिल है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी राजेश जी ने सस्पेंस थ्रिलर के अलावा अलग मूड की भी स्टोरी लिखी। उन्होंने कॉमेडी में फेमस शो “कॉमेडी सर्कस” सोनी टीवी के लिए लिखा। वही डायरेक्टर के रूप में जी टीवी के लिए “The zee Horror Show” किया। उनका पहला उपन्यास 1990 में “कातिल कौन” प्रकाशित हुआ। जो बहुत चर्चित हुआ। उनके लिखे कई उपन्यास Amazon पर भी अवेलेबल है। स्कूल कॉलेज के दिनों में 200 से ज्यादा लेख, कविताएं , हास्य व्यंग देश के अग्रणी अखबारों में प्रकाशित हुई। लगभग पच्चास साल से मुंबई हैं। 60 वर्ष के युवा निर्देशक राजेश जी की स्टोरी में सामाजिक संदेश भी रहता है। जिससे समाज को आज की पीढ़ी को नई दिशा मिले। उनके आगामी प्रोजेक्ट सस्पेंस थ्रिलर उपन्यास , वेब सीरीज, फीचर फिल्म है। फिलहाल वो “Valk Alone” में व्यस्त है।
www.thenewsbox.co.in
सिर्फ सस्पेंस क्राइम स्टोरी लिखने के लिए वकालत की पढ़ाई करने वाले पहले लेखक निर्देशक हैं राजेश।