
मुंबई। गर्मियों का मौसम आ गया है और सबका गला प्यास के कारण सूखने लगा है। लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए फ्रिज या मटके का पानी इस्तेमाल करने लगे हैं। लेकिन क्या आपने ये सोचा कि पशु-पक्षी अपने लिए पानी की व्यवस्था कैसे करते होंगें? उन्हें ठंडा पानी कैसे मिलता होगा?
इस बात को गंभीरता से लेते हुए “टीम कर्तव्य” ने एक मुहीम शुरू की है, जिसका नाम है “बेज़ुबानों को जल”। इस मुहीम में टीम कर्तव्य के सदस्य बाग़ – बगीचे, घरों एवं ऐसी जगह जल पात्र लगा रहे जहाँ पशु-पक्षी शीतलता पाने के लिए बैठते हैं।
इस मुहीम को लेकर टीम के मुखिया आकाश सिंह ने बताया कि हम सभी युवा साथी इस भयंकर गर्मी में बेज़ुबानों के लिए शीतल जल का प्रबंध करने का संकल्प लिया है। हम मिट्टी के बने पात्र में बेज़ुबानों के लिए अलग-अलग जगह जल रखवा रहे हैं। हमारे युवा साथी प्रतिदिन पात्र (बर्तन) का पानी बदलते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि पहले बेज़ुबानों के लिए जो जल के साधन थे वो अब धीरे-धीरे खत्म हो रहे तो ऐसे में पशु-पक्षियों को पीने का पानी मिलना मुश्किल होता है। इसलिए हमने इस मुहीम का संकल्प लिया है। यह मुहीम “टीम कर्तव्य” द्वारा बरसात होने तक जारी रहेगी।
इस संकल्प में मुख्य तौर से निखिल तिवारी, महेश सोनी, नितिन दूबे, अभिषेक पांडेय, कमल कन्नौजिया, सुधांशु द्विवेदी, आयुष सिंह जैसे तमाम युवा साथी जुड़े हैं।
बेज़ुबानों को मिले शीतल जल, पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए “टीम कर्तव्य” चला रही है मुहीम