जी हाँ हम बात कर रहे हैं ” ट्रू वर्टिकल अवार्ड्स” की जो पिछले दिनों मायानगरी मुंबई में संपन्न हुआ।
_हितेन तेजवानी को बेस्ट एक्टर और स्तुति विंकले को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला।
मनोरंजन की दुनियां का एक अनूठा अवॉर्ड शो “ट्रू वर्टिकल अवॉर्डस” कांदिवली स्थित ठाकुर इंटरनेशनल स्कूल ऑडिटोरियम में एक भव्य रूप में सम्पन्न हुआ। जैसा कि हम जानते है
मनोरंजन की दुनिया की वर्टिकल माइक्रो ड्रामा का मार्केट बहुत तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें 20 करोड़ से ज्यादा वर्टिकल ड्रामा दर्शक(subscriber) हैं।आज वर्टिकल के 50से ज्यादा प्लेटफॉर्म अच्छे कॉन्टेस्ट ल रहे है। ये फॉर्मेट चंद सालों में विश्व में बहुत बड़ा मार्केट बन गया है। हर कोई वर्टिकल सीरीज का दीवाना हो रहा है।
वर्टिकल की इसी दीवानियत को देखते हुए ट्रूड्रीम्स एंटरटेनमेंट के मो. शमीम फरीदी ने वर्टिकल माइक्रो ड्रामा को सम्मानित करने के लिए इस अवॉर्ड का आयोजन किया।
ट्रू ड्रीम्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले आयोजित इस अवॉर्ड ने अवार्ड्स की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया है। इसमें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड क्विक टीवी के शो आखिरी रास्ता के लिए हितेन तेजवानी को मिला वही बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड स्तुति विंकले को लव शादी धोखा के लिए मिला, बेस्ट नेगेटिव फीमेल का अवॉर्ड सोनालिका प्रसाद को मनमोहिनी के लिए दिया गया। बेस्ट नेगेटिव मेल का अवॉर्ड ऋषि इंगले को दिया गया तो बेस्ट सपोर्टिंग का अवॉर्ड दधी पांडे को मिला। इसी प्रकार कॉस्ट्यूम डिजाइनर का अवार्ड मोनिका गायकवाड को (चालबाज) के लिए दिया गया, बेस्ट पोस्ट प्रोडक्शन जेएमडी ब्रदर्स, बेस्ट DOP कारण सौद, बेस्ट एक्शन ड्रामा सीरीज विधाता की वापसी, बेस्ट VFX वाल्मीकि फिल्म्स अमर योद्धा, बेस्ट क्रिएटिव डायरेक्टर राहुल जायसवाल, बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक हितेश कुमार (तेरा मेरा सच), बेस्ट कॉस्ट्यूम ड्रामा सीरीज बेताज बादशाह, बेस्ट राइटर विकास महतो (चालबाज), बेस्ट सपोर्टिंग दधी पांडे (बेटा बना बिलेनियर), बेस्ट हीरो दिशांत गलिया (हरियाणवी,दोस्त बनी सौतन) बेस्ट हीरोइन मोनिका शर्मा (हरियाणवी,तबाह तेरे इश्क में),बेस्ट डायरेक्टर नेशनल (डायरेक्टर स्टेज़) नीरज गुप्ता, बेस्ट हीरो अंकित भारद्वाज (राजस्थानी, आफत या प्यार) बेस्ट हीरोइन भूमि गौर राजस्थानी, थाने कठे ढूंढबा जाऊ, बेस्ट डायरेक्टर राजस्थानी दिनेश महादेव, थाने कठे धुंधबा जॉन रे, बेस्ट हीरो पवन ठाकुर पापा मेरी जान, बेस्ट हीरोइन श्री अभिलाषा हीरोइन का पापा मेरी जान, बेस्ट डायरेक्टर (भोजपुरी )उर्गेश प्रसाद उजाला डायरेक्टर, इसकी उसकी कौन किसकी, बेस्ट डायरेक्टर नितिन जैन (दो धारी तलवार), बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट कियारा (चालबाज)
बेस्ट प्रोडक्शन हाउस ट्रू ड्रीम्स एंटरटेनमेंट,बेस्ट हाईएस्ट व्यूअर सीरीज गोल्ड डिगर कही की, को ट्रू वर्टिकल अवॉर्ड दिया गया।
इनके साथ स्पॉट बॉय को भी अवॉर्ड दिया गया।
इस अवॉर्ड शो में सब से ज्यादा अवॉर्ड क्विक टीवी के शोज को मिले। इनके साथ स्टेज,ऑलराइट टीवी, स्टोरी टीवी के शोज को भी कई अवॉर्ड मिले।
इस अवॉर्ड की शाम की शुरुआत गणपति के एक बेहतरीन सॉन्ग की परफोर्मेंस के साथ हुई। फिर धीरे धीरे अवॉर्ड का सिलसिला चला और कई जोरदार परफॉर्मेंस के साथ ये अवॉर्ड की रात यादगार बन गई।
इस शो में इंपा के अभय सिंहा, सचिन त्यागी, माननी डे, दधी पांडे सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की।कार्यक्रम को होस्ट किया तरुण खन्ना और अमन संधू ने, इनके साथ हितेन तेजवानी भी बीच बीच में मंच पर अपनी कलाकारी से दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई दिये।
अवॉर्ड के रेड कार्पेट के दौरान हितेन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि ये अवॉर्ड शमीम फरीदी का एक सराहनीय कदम है। इस अवॉर्ड से वर्टिकल के कलाकारों को एक नई ऊर्जा मिलेगी।
इन शो में स्टैंडअप कॉमेडियन रहमान खान और राजीव निगम अपने जोक्स से लोगों को खूब हंसाया।
जाने माने टीवी स्टार वाकर शेख भी यहां मेहमान बनकर आए और अपने हाथों से कुछ अवॉर्ड भी दिए।
वाकर ने कहा कि मैने अभी तक वर्टिकल का कोई शो नहीं किया मगर इस अवॉर्ड को देखकर मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं और मैं उम्मीद करता हूं कि जल्द मै भी वर्टिकल करूंगा और अगले साल मै अवॉर्ड देने नहीं लेने भी आऊंगा।
इस शो को अपनी उत्कृष्ट परफॉर्मेंस के जरिए नैना छाबड़ा, आशीष, वसंत कुमार, सोनालिका प्रसाद, ईशानी आयशा सिद्दीकी, ऋषिकेश इंगले, जिया चौहान, सृष्टि गुप्ता, स्मृति खन्ना आदि स्टार कलाकार की कड़ी मेहनत दिखाई दी और इन सभी परफोर्मेंस को कोरियाग्राफ किया इरशाद खान और उनकी टीम ने।
शमीम भाई ने बताया कि ये पूरा अवॉर्ड शो लोग जल्दी किसी वर्टिकल प्लेटफार्म पर देख पाएंगे।
बॉलीवुड का एक ऐसा अवॉर्ड शो जहां फिल्म जगत से जुड़े हर वर्ग को सम्मान मिला।


