मुंबई । हाल ही में यूट्यूब चैनल वॉक अलोन क्रिएशन पर रिलीज़ हुई शॉर्ट फिल्म ने देश दुनिया में धूम मचा रखी है । पैसे देकर मिलियन व्यूज़ और सब्सक्राइबर बढ़ाने की होड़ में नहीं पड़कर वॉक अलोन ने अलग ही तरीका अपनाया है । बिना सोशल मीडिया पर पैसे बहाए अच्छे कंटेंट पर ध्यान दिया है । जहां अक्सर देखा जाता है कि मिलियन सब्सक्राइबर और व्यूज़ होने के बावजूद भी कमेंट 100 – 200 लाइक और कमेंट्स ही आते हैं यानि व्यूज़ और सब्सक्राइबर मिलियन में है लेकिन देखा हजारों में । मगर ” ए मास्टर प्लान ” ने एक महीने में ही 5 हज़ार वॉच टाईम पूरा करके साबित कर दिया कि अच्छा कॉन्टेंट देखा जाता है । जितने लोगों ने भी देखा पूरी फिल्म देखी । बॉलीवुड की कई हस्तियों ने फ़िल्म की जमकर तारीफ की है । ज़बरदस्त स्टोरी स्क्रीनप्ले के साथ ट्विस्ट एंड टर्न और कमाल का डायरेक्शन लोगों को भा रहा है । हाल ही शॉर्ट फिल्म ” ए मास्टर प्लान ” के लिए राजेश को बेस्ट राइटर बेस्ट डायरेक्टर के कई अवॉर्ड मिले हैं । फिल्म में मुख्य भूमिका में पंकज मेहता और बिरेंद्र गुप्ता हैं । इस फिल्म के लेखक निर्माता निर्देशक राजेश हैं जिन्होंने क्राइम लिखने के लिए गवर्नमेंट लॉ कॉलेज चर्चगेट मुंबई से एल एल बी की पढ़ाई की ।
बता दें कि राजेश के कई उपन्यास अमेज़न पर उपलब्ध हैं । फिलहाल राजेश अपनी आगामी हिंदी फीचर फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में लगे हैं । फिल्म बहुत जल्द देश के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी ।
शॉर्ट फिल्म ” ए मास्टर प्लान ” को मिले कई अवॉर्ड


