हम बात कर रहे हैं यशराज बैनर के प्रोडक्शन मैनेजर महेंद्र कुमार सिंह की, जो दशकों पहले आँखों में सपने लिए बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना अंतर्गत शरमसपुर गाँव से मायानगरी मुंबई यह सोचकर आए थे कि उन्हें जीवन में कुछ अलग करना है। मुंबई आ तो गए, पर शुरुआत कहाँ से करें, इसका कोई सही रास्ता नहीं दिख रहा था। इसी बीच उन्हें एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में असिस्टेंट सुपरवाइजर का काम मिला, जहाँ वे पूरी लगन से अपना काम करते रहे। इसके बावजूद मन में यह मलाल था कि उन्हें कुछ अलग करना है और अगर वे मुंबई जैसे फिल्म नगरी में आए हैं, तो फिल्म लाइन में ही कुछ अच्छा करना है।
कहते हैं कि ‘जहाँ चाह होती है, वहाँ राह मिल ही जाती है।’ अपने मिलनसार व्यक्तित्व के कारण मुंबई में उनके कई मित्र बनते चले गए। उन्हीं मित्रों में से एक फिल्म लाइन में काम करता था। महेंद्र सिंह की कार्यकुशलता को देखते हुए उसने उन्हें एक फिल्म निर्माण कंपनी में ऑफिस इंचार्ज के रूप में काम दिला दिया। वक्त गुजरता गया और लोग उनके काम से प्रभावित होते गए। इसके बाद उन्हें फिल्म ‘शिकार’ में प्रोडक्शन असिस्टेंट मैनेजर के रूप में पहला बड़ा मौका मिला, जिसमें डैनी डेन्जोंगपा, राज बब्बर, जैज पंडेर, प्रेम चोपड़ा, कनिष्का कपूर, शक्ति कपूर, आशीष विद्यार्थी, तेज सप्रू, श्वेता मेनन और साधिका रंधावा जैसे बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकार थे।
सच ही कहा गया है—’कोशिशें कामयाब होती हैं।’ हमेशा कुछ नया सीखने की चाहत के कारण वे एक कदम आगे बढ़कर फिल्म एडिटिंग भी सीखने लगे। लेकिन बंद कमरे में बैठकर काम करना उन्हें रास नहीं आया, इसलिए उन्होंने फिर से लोकेशन मैनेजर के रूप में कार्य शुरू कर दिया। यह सिलसिला आगे बढ़ा तो उन्होंने कई बड़े-बड़े ब्रांड्स को विज्ञापन (Add) के लिए लोकेशन प्रोवाइड की। इसी क्रम में वे ‘इंडिया टेक वन प्रोडक्शन’ से जुड़े, जो विदेशी फिल्मों की इंडिया में शूटिंग करवाती थी। और इस बैनर के साथ मिशन इंपॉसिबल किया। उन्होंने ऑस्कर अवार्ड विजेता फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए भी काम किया। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ कई हॉलीवुड फिल्मों के लिए भी काम किए।
कहते हैं न—’इमारत ऊंची है, मतलब नींव गहरी होगी।’ शुरुआत भले ही संघर्ष भरी थी, लेकिन उन्होंने अपने जुनून को कभी कम नहीं होने दिया। इसी क्रम में वे फ्रीलांसर के रूप में बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म निर्माण कंपनी ‘यशराज बैनर’ की कुछ फिल्मों जैसे ‘दम लगाके हईशा’, ‘बेवकूफियाँ’ और वरुण धवन व अनुष्का शर्मा स्टारर ‘सुई धागा’ में काम करते रहे। फ्रीलांसर के रूप में अपना लोहा मनवाते हुए, आखिरकार वे स्थायी (Permanent) रूप से यशराज बैनर तले प्रोडक्शन मैनेजर के रूप में काम करने लगे।”
”महेंद्र कुमार सिंह ने ‘यशराज बैनर’ के तले ‘ घोस्ट प्रोटोकॉल’, ‘वॉर’, ‘द हंड्रेड-फुट जर्नी’ और ‘मर्दानी’ जैसी कई बड़ी फिल्मों का प्रोडक्शन मैनेज किया है। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड के बड़े-बड़े सुपरस्टार्स और दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है, जिनमें आमिर खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर (Jr. NTR), वरुण धवन, रानी मुखर्जी और कैटरीना कैफ जैसे नाम शामिल हैं।”अमिताभ रंजन मुंबई ब्यूरो चीफ (The News box)
”कुछ अलग करने की चाह, लगन, मेहनत और जुनून ने महेंद्र कुमार सिंह को बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माण कंपनी ‘यशराज बैनर’ में प्रोडक्शन मैनेजर के रूप में काम करने का मौका दिलाया।


