मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर विपुल अमृतलाल शाह की आगामी फिल्म ‘गवर्नर’ का टाइटल एक दमदार पोस्टर के साथ सामने आया था, जिसने इस मॉडर्न हिस्ट्री ड्रामा को लेकर तुरंत उत्सुकता बढ़ा दी थी। इसके बाद आए दिलचस्प टीज़र ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ाया। अब मेकर्स ने फिल्म का पावरफुल ट्रेलर रिलीज़ किया है, जो भारत के आर्थिक इतिहास के एक बेहद अहम दौर को दिखाता है — जब 1990 में देश दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया था। ट्रेलर उस दौर की गंभीरता और चुनौतियों को बेहद प्रभावशाली तरीके से पेश करता है, वहीं मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा की दमदार परफॉर्मेंस इसे और खास बनाती है। सोशल मीडिया पर ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और नेटिज़न्स इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। आइए जानते हैं लोगों का क्या कहना है –
‘गवर्नर’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म है, जो 1990 के दशक में भारत की सबसे बड़ी आर्थिक मंदी की कहानी को सामने लाती है। ट्रेलर एक बेहद दिलचस्प और असरदार कहानी की झलक देता है, जिसमें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी एक गवर्नर की भूमिका में बिल्कुल अलग अंदाज़ में नजर आ रहे हैं।
दमदार डायलॉग्स से सजी यह खास कहानी सनशाइन पिक्चर्स लेकर आ रही है। फिल्म का निर्देशन चिन्मय मांडलेकर ने किया है और इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर आशीष ए. शाह हैं। स्क्रिप्ट सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने लिखी है। फिल्म के गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं और संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है। यह फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज़ होगी।
“इंटेंस और ग्रिपिंग,” नेटिज़न्स ने मनोज बाजपेयी स्टारर विपुल अमृतलाल शाह की ‘गवर्नर’ के ट्रेलर की जमकर तारीफ की!


