श्रेया सिने विज़न प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म “न हम समझ सके, न तुम” का पहला गीत हाल ही में मुंबई के अंधेरी स्थित AMV रिकॉर्डिंग स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया। इस गीत को प्रसिद्ध पार्श्वगायक जावेद अली ने अपनी आवाज़ दी है, जबकि नवोदित गायिका बिदिशा सरकार ने भी इसकी कुछ पंक्तियां गाई हैं।
गीत का संगीत बिस्वजीत भट्टाचार्य (बीबो) ने तैयार किया है और इसके बोल अमिताभ रंजन ने लिखे हैं। फिल्म का निर्माण श्रुति माहेश्वरी कर रही हैं, जबकि निर्देशन की कमान आशीष माहेश्वरी के हाथों में है।
गायन रिकॉर्डिंग के दौरान फिल्म की एसोसिएट डायरेक्टर प्रियंका सिन्हा, एडवोकेट जे.पी. दास और प्रसिद्ध गीतकार कृष्णा भारद्वाज भी उपस्थित रहे। जैसा कि फिल्म के शीर्षक से ही स्पष्ट होता है, इसकी कहानी रोमांस से भरपूर है जिसे निर्देशक एक नए और अनोखे अंदाज़ में दर्शकों के सामने पेश करेंगे।
श्रेया सिने विज़न प्रोडक्शन के फिल्म “न हम समझ सके, न तुम” का पहला गीत रिकॉर्ड हुआ


